युवा नशा प्रवृति से दूर रहें व कुरीतियां त्यागें: गाेदारा

ढाढ़ी समाज की दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बाड़मेर प्रधान प्रतिनिधि खरथाराम गोदारा की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि कवास सरपंच गुड्डी कुमारी के सानिध्य में समापन किया गया। प्रतियोगिता समापन समारोह में प्रधान प्रतिनिधि खरथाराम गोदारा ने कहा कि युवा नशा प्रवृति से दूर रहें। साथ ही मृत्यु भोज व बाल विवाह खराब है। छोटे बच्चों का बाल विवाह करने के बाद परिवार में विवाद पैदा होता है।

साथ ही कहा कि शिक्षा के साथ खेल जरूरी है, खेल से शारीरिक, मानसिक विकास होता है। 29 साल से जनता ने मुझे सम्मान दिया। अपने समाज का विकास करें। सरपंच गुड्डी कुमारी ने खेल को खेल की भावना से खेलने की खिलाड़ियों को सीख दी। शारीरिक शिक्षक मूलाराम ने खिलाड़ियों की खेल भावनाओं को सराहा। ढाढ़ी समाज के धन्नाराम ने कहा कि खेल से आप में नेतृत्व करने की क्षमता का निर्माण होगा। आप ही भावी समाज के कर्णधार हो।

फाइनल मैच परेऊ बनाम बाड़मेर किंग्स इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमे परेऊ ने शानदार जीत हासिल की। प्रिंस को प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज व मोहनीश मालिया को उभरता खिलाड़ी से नवाजा गया। इस दौरान भामाशाह वीरमाराम को ढाढ़ी समाज की तरफ से साफा पहनाकर स्वागत किया गया और भामाशाहों को पुष्पहार भेंट कर बहुमान किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth should stay away from intoxication and renounce evils: Gedara


टिप्पणियाँ