कृषि कानून का विरोध उग्र; किसानों ने रिलायंस मार्ट बंद कराया, प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करेंगे

केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को जंक्शन में रिलायंस मार्ट को बंद कराया। मार्ट बंद कराने के बाद किसानों ने सरकार की ओर से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शन में किसानों के समर्थन में कांग्रेस और माकपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मार्ट बंद कराने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। इससे पहले कलक्ट्रेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष किसान नेता अमन संधू, साधा सिंह खोसा, गुरमीत सिंह चंदड़ा, सौरभ राठौड़, एडवोकेट विजय सिंह के नेतृत्व में किसान आंदोलन में शहीद हुए क्रांतिकारी किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि सभा हुई। श्रद्धांजलि सभा में किसानों ने शहीद किसानों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों की आत्मिक शांति की कामना की। श्रद्धांजलि सभा के बाद सभा में पहुंचे सैकड़ों किसान रोष मार्च निकालते हुए रिलायंस मार्ट पहुंचे और रिलायंस मार्ट को बंद करवाया।

वक्ताओं ने दी चेतावनी अगले चरण में आंदोलन को और तेज किया जाएगा
वक्ताओं ने कहा कि प्रथम चरण में आज सांकेतिक रुप से मार्ट को बंद करवाया गया है और अगले चरणों में रिलायंस पेट्रोल पंप को भी क्षेत्र में बंद करवाया जाएगा। साथ ही रिलायंस, जिओ सिमकार्ड एवं रिलायंस के सभी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर इशाक खांन, गुरप्रीत सिंह गिल, नवनीत पूनिया, विकास शर्मा, अशोक चौधरी, हकीकत सिंह, मनोज सैनी, अमर सिंह सियाग, व्यापारी कृष्ण जैन, शिवकुमार बारूपाल, विशाल सारस्वत, जगदीप सिंह विकी, रमजान खान, शबीर पाटा, अब्दुल हाफिज, व्यापारी मनमोहन सोनी, मनोज बेनीवाल, अमित सहारण, हैवन खोसा, लक्ष्य पूनिया जगसीर सिंह आदि ने संबोधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Furious opposition to agricultural legislation; Farmers shut down Reliance Mart, will boycott products


टिप्पणियाँ