जानलेवा हमले के चार आरोपी रिमांड पर

रेलवे कॉलोनी पुलिस ने प्राणघातक हमले के मामले में 4 आरोपियों रंगतालाब निवासी शेफ अली उर्फ शेफू, सुंदरनगर निवासी शाकिर खान उर्फ वाजिद, वैशाली नगर चंद्रेसल रोड निवासी जुनैद खान व हसन चौराहा रंगतालाब निवासी समीर खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उन्हें 1 दिन के लिए रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने बताया कि फरियादी श्रीरामनगर रंगतालाब निवासी आरिस पुत्र जाकिर हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 नवंबर को आरोपिरयों ने बांयी जांघ व कूल्हे के नीचे चाकू मारे व समीर ने लोहे के पाइप से मारपीट की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ