कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय की ओर से कॉलेजों को शिक्षण व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त संदेश नायक की ओर से जारी निर्देशानुसार कॉलेजों में जिन विषयों के शिक्षक नहीं हैं, उनके प्राचार्य ऑनलाइन अध्यापन व्यवस्था सुनिश्चित करें।
आयुक्त ने बताया कि सभी कॉलेजों के जिला संसाधन सहायता समितियों के अध्यक्ष प्राचार्यों को रेस योजना में ऑनलाइन अध्यापन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए व्याख्यान रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को शेयर किए जा रहे हैं।
कॉलेजों में शिक्षक अपने-अपने विषयों के ई-कंटेंट तैयार कर रहे हैं। इसकी रोजाना आयुक्तालय के अकादमिक प्रकोष्ठ से मॉनिटरिंग की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ