पिता के निधन पर मृत्युभोज नहीं कर अस्पताल में भेंट की ऑक्सीजन मशीनें

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा को कमलादेवी लड्ढा ने 5 ऑक्सीमीटर कम नेबुलाइजर मशीन भेंट की। शाखा अध्यक्ष डॉ. प्रभात माथुर व सचिव सुरेशचंद्र भूतड़ा ने बताया कि दिलीप लड्ढा ने अपने पिता सीताराम लड्ढा की स्मृति में ये सेवा कार्य किया। दिलीप लड्ढा ने बताया कि उन्होंने पिता के निधन पर गंगाप्रसादी नहीं करके भारत विकास परिषद मुख्य शाखा को 2.5 लाख मूल्य की 5 ऑक्सीमीटर कम नेबुलाइजर मशीन भेंट की।

वहीं हरीशचंद्र माथुर व शकुंतला माथुर की स्मृति में उनके परिवारजनों ने पोर्टेबल नेबुलाइजर मशीन भेंट की। परिषद की ओर से किशनदास बिरला, सीताराम राठी, प्रो. विष्णु दत्त दवे, ओमप्रकाश बूब, नंदनवन शाखा अध्यक्ष सुरेंद्रराज मेहता ने दिलीप लड्ढा को शॉल ओढ़ाकर, माला पहना व मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा बलकित सिंह, आलोक राजपुरोहित व भरत वैष्णव का माला पहनाकर सम्मान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ