पंचायत समिति के 15 वार्डों में से 9 सीट भाजपा ने जीतकर लगातार तीसरी बार बहुमत पाया। कांग्रेस को 5 तथा 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता। वार्ड एक से भाजपा के दिनेश बुनकर ने कांग्रेस के घनश्याम विरवाल को 124 मतों से हराया। वार्ड 2 से भाजपा के बालूराम जाट ने कांग्रेस के लेहरु लाल को 31, वार्ड 3 में कांग्रेस के भैरू लाल खटीक ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर को 286, वार्ड 4 में भाजपा के राजकुमार सोनी ने कांग्रेस के मधुसूदन शर्मा को 331, वार्ड 5 में भाजपा की सुगना देवी ने निर्दलीय बाली देवी को 207 मतों से हराया।
यहां कांग्रेस की कमला देवी 447 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं। वार्ड 6 से कांग्रेस की अंजना देवी ने भाजपा की सुंदर बाई को 253 मतों से हराया। वार्ड 7 से भाजपा की गोरी देवी ने कांग्रेस की धापू देवी को 356 मतों से हराया। वार्ड 8 से कांग्रेस की रेखा अहीर ने भाजपा की रोशनी देवी पूर्बिया को 288, वार्ड 9 में कांग्रेस की प्रेम देवी जाट ने भाजपा की कमला देवी को 515, वार्ड 10 से भाजपा के परथू तेली ने कांग्रेस के जगदीश जयसवाल को 681, वार्ड 11 में कांग्रेस के गिरिराज सिंह ने भाजपा के नारायण गुर्जर को 1087, वार्ड 12 से निर्दलीय पुष्पा देवी बैरवा ने कांग्रेस की सुगना बैरवा को 530 मतों से हराया।
यहां भाजपा की घीसी बाई गवारिया 703 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। वार्ड 13 में भाजपा की भगवानी व्यास ने कांग्रेस की गीताबाई तेली को 547 मतों से हराया। वार्ड 14 से भाजपा के चंपालाल भील ने कांग्रेस के प्रेमशंकर भील को 397 मतों से हराया। वार्ड 15 से भाजपा के मोहन लाल नायक ने कांग्रेस के मोहन अहीर को 130 मतों से हराया। वार्ड 3 को सबसे हॉट सीट माना जा रहा था। प्रधान पद के लिए विधायक अर्जुनलाल जीनगर के भाई की पत्नी पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर ने चुनाव लड़ा। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ