बिजली कंपनियों में टेक्निकल ऑडिट के खिलाफ उतरे इंजीनियर

प्रदेश में एक साल से पहले के बिजली सिस्टम सुधार कार्यों व अंडरग्राउंड केबल में करोड़ों रुपए की फिजूल खर्ची की टेक्निकल ऑडिट व जांच को लेकर डिस्कॉम प्रबंधन व इंजीनियर यूनियन आमने सामने हो गए है। इंजीनियरों की यूनियनों ने पहले के कार्यों की जांच का विरोध करते हुए ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला व डिस्कॉम चेयरमेन दिनेश कुमार को पत्र लिखा है।

प्रदेश में तीनों डिस्कॉम मेंं पूर्व प्रबंधकों के समय अंडरग्राउंड केबल डालने, ग्रिड सब-स्टेशन बनाने में क्वालिटी मापदंडों की पालना नहीं करने की शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद वर्तमान प्रबंधन ने इसकी जांच करवाना शुरु किया है। लेकिन इंजीनियरों की दलील है कि बेवजह परेशान किया जा रहा है।

जयपुर डिस्कॉम इंजीनियर एसोसिएशन के महासचिव जेपी शर्मा का कहना है कि पूर्व प्रबंधन के कार्यकाल के दौरान स्मार्ट सिटी के काम के साथ ही 33 केवी व 11 केवी की लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम हुआ। इसमें तत्कालीन निर्देशों व नियम-कायदों की पालना की गई। इसके बावजूद पूर्व में हुए कार्यों में गलतियां बताकर इंजीनियरों को चार्जशीट व कारण बताओ नोटिस दिया जा रहा है। इससे इंजीनियर मानसिक दबाव में है तथा माहौल खराब होने से काम नहीं कर पा रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ