इंडियन रेलवे ने रेल यात्रियों के हित में एक बड़ा फैसला किया है। कोरोना काल में चलाई जा रही क्लोन ट्रेनों को आगे भी जारी रखा जाएगा। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि इनको आम जनता से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। क्लोन ट्रेन का प्रयोग अब तक सफल रहा है और इसके आधार पर यह तय किया गया है कि क्लोन ट्रेन कोविड समाप्त हाेने के बाद के चलती रहेंगी। वर्तमान में क्लोन ट्रेनें लगभग 72 प्रतिशत आक्युपेंसी के साथ चल रही हैं।
वहीं, रेलवे ने वेटिंग टिकट खत्म करने का प्लान भी तैयार किया है। हालांकि अभी चल रहीं 1089 ट्रेनों में करीब 40 फीसदी बहुत ही कम ऑक्युपेंसी पर चल रही हैं। जिस रूट पर पैसेंजर की ज्यादा डिमांड रहती है, रेलवे वहां क्लोन ट्रेन चला रहा है या इस रूट पर और गाड़ियां बढ़ा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ