आटेड़ीपाड़ा में मोटर चालु करते समय करंट से महिला की मौत, बचाने गया जेठ भी झुलसा

कस्बे से सटे आटेडीपाड़ा गांव में गुरुवार सुबह खेतों में पानी पिलाने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं महिला को बचाने के लिए दौड़ा उसका जेठ भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार आटेडीपाड़ा निवासी 35 वर्षीय थावरी पत्नी सोहन बरजोड़ गुरुवार को सुबह गेहूं की फसल को पानी पिलाने के लिए कुएं पर लगी मोटर को चालु करने गई थी।

इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया। उसके चीखने की आवाज सुनकर पास काम कर रहा उसका जेठ मोहन उसे बचाने दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते परिवार के अन्य लोगों मौके पर पहुंच दोनों को करंट से दूर किया और दोनों को इलाज के लिए आनंदपुरी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां थावरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मोहन को इलाज के लिए गुजरात ले जाया गया। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ