कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने लिया जनसेवा का संकल्प

कांग्रेस सेवादल के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से जनसेवा करने व धर्म निरपेक्षता व देशभक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। यहां अंबेडकर पार्क में सेवादल कार्यकर्ताओं काे संबाेधित करते हुए कांग्रेस सेवादल जिला पर्यवेक्षक हारून लालपुर ने कहा कि सेवादल राष्ट्र के निर्माण में हमेशा अग्रणी रहा है। कार्यक्रम में कैलाश किशन लाहोरा, इश्तियाक जाबासर, लक्ष्मण जैदिया, बबलू सारवान, महमूद अली चेजारा, बंटी जैदिया, हामिद अली अलसीसर, विजय कुमार, डॉ. रामावतार मेघवाल, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

मान नगर स्थित कांग्रेस भवन में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष एमडी चोपदार व सुभाष स्वामी ने कहा कि सेवादल कांग्रेस का जमीनी संगठन है। संचालन मुश्ताक अली कासमी ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट इरशाद फारूकी, विष्णु टेलर, आजाद सिंह शेखावत, सुभाष स्वामी, अफजल, इश्तियाक अली, हाजी फारूक खां सोती, यूनूस रंगरेज, सलीम गहलोत (मोती), इमरान कुरैशी, तनवीर चौधरी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Activists and officials took pledge of public service


टिप्पणियाँ