रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेंटेंनर एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैंस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एम राघवैया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि रात में ट्रैक में ड्यूटी करने वाले ट्रैकमैन को जीपीएस के अलावा सुरक्षा उपलब्ध भी उपलब्ध कराएं जाएं इसके अलावा संक्रमण भत्ता भी दिया जाएगा।
रेल कर्मचारी ट्रैक मेंटेनर एसोसिएशन (आरकेटीए) के पदाधिकारियों ने दिल्ली में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैंस (एनएफआईआर) राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एम राघवैया मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन ने फिलहाल एनएफआईआर के साथ बने रहने का फैसला किया है। इस दौरान आरकेटीए के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ट्रैकमैंटनराें काे यूनियन में जल्द मिलेगा प्रतिनिधित्व
एनएफआईआर के महासचिव डॉ. एम. राघवैया ने आरकेटीए के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि ट्रैकमेंटनरों को एनएफआईआर में शाखा स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
रेलवे कर्मचारियों की ये हैं प्रमुख मांगे
कुल गश्त 12 किमी करने, गश्त के लिए दो कर्मचारी एक साथ लगाने, विभागीय भर्ती को ओपन टू ऑल करने, 10 और 40 प्रतिशत इंटेक कोटे में आयु सीमा की बाध्यता समाप्त कर 1800, 1900 और 2400 ग्रेड तक हर वर्ष भर्ती निकालने, हार्ड व रिस्क अलाउंस 2700 रुपए से बढ़ाकर वेतन का 30 प्रतिशत किया जाए।
वर्दी अलाउंस 5000 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए करने, सर्दी की जैकेट, जूते तथा रैन कोट की जगह नकद भुगतान करने, सभी ग्रुप डी की भर्ती को ट्रैकमैन कैडर में शामिल करने, रैंकर व एलडीसीई जूनियर इंजीनियर पीवे की रिक्तियों को हर साल भरने तथा 20 प्रतिशत कोटे को पुन: 50 एवं 25 प्रतिशत करने और पीसीएम की बाध्यता हटाने की मांग उठाई। इस दौरान एनएफआईआर के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. एम राघवैया ने आर केटीए के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि जल्द रेलमंत्री और बोर्ड अध्यक्ष से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ