भारतीय सेना के एक जवान ने सोमवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। निकटवर्ती गांव गांव 4 एमएसआर में सेना के वायरलैस केंद्र पर कार्यरत नायब सूबेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नायब सूबेदार मूल सिंह (44) पुत्र नूनाराम गांव जालू, पुलिस थाना नैछवा, तहसील लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर का निवासी था।
घटना की जानकारी मिलने पर भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में पूरी जानकारी प्राप्त की। नायब सूबेदार मूल सिंह (44) पुत्र नूनाराम का शव वायरलैस केंद्र के पास ही एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। वायरलैस केंद्र पर ड्यूटी कर रहे अन्य सेना के जवानाें ने उसे पेड़ से उतारा और अनूपगढ़ के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए।
जहां पर डाॅक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेना के नायब सूबेदार संजय कुमार की सूचना पर थानाधिकारी सुरेंद्र पूनिया तथा उपनिरीक्षक मोटाराम मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सेना के अधिकारियों की देखरेख में शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस घटना काे लेकर नायब सूबेदार संजय कुमार पुत्र राजवीर सिंह ने मर्ग दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि वह मंगलवार सुबह कैंप में ड्यूटी संभालने गया ताे पास ही नायब सूबेदार मूलसिंह पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला। लटकता हुआ मिला, अस्पताल में लाने पर उसे मृत घोषित कर दिया हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ