लोगों की सुविधा के लिए बने रेलवे ओवर ब्रिज और इससे सटी एकता विहार कॉलोनी में पिछले पांच दिन से अंधकार पसरा है। यहां से निकलने वाले लोगों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि एलईडी लाइट नहीं जाने के कारण ओवरब्रिज से लेकर सौंख रोड पर रात के समय अंधकार की स्थिति रहती है।
यहां की सड़कें भी खराब होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सुबह के समय आसपास के गांवों से आने वाले दूधियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले दिन एक दूधिया की बाइक अंधेरे के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे उसके सिर और हाथ पैरों में चोटें आईं।
लोगों का कहना है कि नगर निगम का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है जिसका खामियाजा कॉलोनीवासी और ओवरब्रिज से होकर निकलने वाले लोगों को हो रहा है। कॉलोनीवासी हितेश होलकर, जतिन जैन, देवेंद्र और विनोद ने बताया कि शिकायत के बाद एक-दो दिन लाइट जलती है और फिर बंद हो जाती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ