ब्रह्मकुमारी विवि ओम शांति के तत्वावधान में ध्यान योग को लेकर रणसी गांव में सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए साध्वी वीनू बहन ने कहा कि भगवान में ध्यान लगाने के लिए मनुष्य को याद, संबंध, मेहनत, स्नेह व प्राप्ति इन तरीकों को अपनाकर ईश्वरिय ताकत को अनुभव किया जा सकता है।
साध्वी बीके पायल बहन ने कहा कि ध्यान योग सबसे कठिन योग है। राज योग सर्वोच्च योग होता है। इस मौके बीके वीरेंद्र भाई, पूर्व कमांडर दुर्गासिंह राठौड़, कमांडर शिवसिंह राठौड़, शक्तिसिंह चंपावत, ढगलचंद आर्य, हनुमानसिंह, गिरवरसिंह, बजरंग सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ