जिला एवं सेशन न्यायालय के कंप्यूटर कक्ष के एसी की काॅपर वायरिंग काे अज्ञात चाेर चुराकर ले गए हैं। घटना 18 दिसंबर काे दाेपहर से शाम के बीच हाेना बताया गया है। काेर्ट के कर्मचारी के परिवाद पर काेतवाली थाना में अज्ञात आराेपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आईसी एसएचओ एसआई रणवीरसिंह मामले की जांच कर रहे हैं। काेर्ट कर्मचारी जयपुर के मानसराेवर निवासी संजय शर्मा ने दी रिपाेर्ट में बताया है कि सेशन न्यायालय के कंप्यूटर कक्ष के 8 एसी की काॅपर वायर काे अज्ञात चाेर 18 दिसंबर दाेपहर 12 से शाम 5 बजे के बीच चुराकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कैंपस के अंदर और बाहर लगे सीसी कैमराें के फुटेज देखे हैं। इनमें काेई आराेपी वारदात करने वाला आते-जाते दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस ने बताया कि कैंपस के पीछे रेलवे लाइन है। अज्ञात आराेपी पीछे से आए और 8 एसी की वायरिंग काटकर ले गए। अज्ञात आराेपियाें की पड़ताल की जा रही है।
पुरानी आबादी से 4 व ब्लाॅक एरिया से 2 बाइक चोरी
पुरानी आबादी में बाइक चाेर गैंग से दुखी हाेकर पार्षद ने एसएचओ काे पत्र लिखकर पिकट लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि पुरानी आबादी के वार्ड 20 के एरिया से चार बाइक चाेरी हाे गई हैं। वार्ड 20 की पार्षद शांतिदेवी मिड्ढा की ओर से पुरानी आबादी एसएचओ के नाम दिए गए पत्र में बताया गया है कि पांच अक्टूबर काे बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर दाे के पास से प्रवीणकुमार की बाइक चाेरी हाे गई थी।
आठ अक्टूबर काे हेमंत रतवाया की बाइक घर के आगे से चाेरी हुई। तीसरी बाइक 15 अक्टूबर काे ओमप्रकाश मिड्ढा की चाेरी हाे गई। इसी दिन अज्ञात लाेग धींगड़ा पार्क में कमरे का गेट ताेड़कर घास कटर मशीन चाेरी करके ले गए। 16 दिसंबर काे ओड़की निवासी भागीरथ की पुरानी आबादी के वार्ड 17 से बाइक चाेरी हाे गई। 16 तारीख काे ही 4 जैड प्रथम निवासी नरेशकुमार की डी ब्लाॅक से चाेरी हाे गई। एसएसबी राेड पर महालक्ष्मी एन्क्लेव निवासी नवनीतकुमार की 10 दिसंबर की शाम काे 6 बजे एच ब्लाॅक से बाइक चाेरी हाे गई। 10 और 16 दिसंबर काे चाेरी हुई तीन बाइक में से एक का पुरानी आबादी और दाे का काेतवाली थाना में अभी मुकदमा दर्ज हुआ है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ