समदड़ी सामुदायिक केंद्र में महिला चिकित्सक नहीं, इलाज में परेशानी

प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा सम्मान को लेकर जहां बड़े-बड़े वादे कर रही है लेकिन दूसरी ओर समदड़ी तहसील के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी महिला चिकित्सक नहीं होने से महिलाओं को चिकित्सा संबंधी उपचार करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं को इलाज करवाने के लिए बालोतरा या जोधपुर जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समदड़ी में महिला चिकित्सक नहीं होने से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होती है। जननी सुरक्षा योजना में प्रत्येक महिला प्रसव के लिए अस्पताल में आती है। महिला चिकित्सक की कमी होने से लोगों में नाराजगी भी है।

समदड़ी क्षेत्र की 40 हजार की आबादी के बीच बड़ा अस्पताल है। यहां महिला विशेषज्ञ की सेवाएं होनी जरूरी है। इससे महिलाएं बिना संकोच उपचार करवा सके। आने वाली पंचायत समिति बैठक में इस प्रस्ताव को रखेंगे और हर संभव महिला डॉक्टर लगवाने के लिए कोशिश भी करूंगी।
- सोमती देवी भील मागला, पंचायत समिति सदस्य वार्ड संख्या 3

सीएचसी पर महिला चिकित्सक की सेवाएं आवश्यक रूप से होनी चाहिए इससे महिलाएं अपना इलाज करवा सकें।
- पार्वती देवी गहलोत, कांग्रेस महिला ब्लाॅक अध्यक्ष समदड़ी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No treatment for women doctor at Samdari community center, problem in treatment


टिप्पणियाँ