अमूमन दिसम्बर में दिन-रात का पारा सामान्य से करीब 2-3 डिग्री नीचे आ जाता है और कड़ाके की ठंड का दाैर शुरू हाे जाता है। लेकिन इस बार दिसम्बर में माैसम सर्द गर्म बना हुआ है। दिन-रात के तापमान में करीब 15 से 18 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ रहा है। दिन में तेज धूप से गर्मी और रात में हल्की ठंड का अहसास हाे रहा है।
बीती रात भी राजधानी में न्यूनतम तापमान 14.2 और दिन का पारा 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। डाॅक्टर की मानें ताे तापमान में इतना अंतर यानि ऐसा सर्द-गर्म माैसम स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। ऐसे माैसम में माैसमी बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के मरीज बढ़ते ही लेकिन चूंकि इस बार काेराेना संक्रमण का दाैर चला रहा है ताे यह माैसम संक्रमण फैलाने में काफी खतरनाक हाे सकता है।
फसलाें काे नुकसान पहुंचता है
दिन में तेज गर्मी और रात में हल्की ठंड हाेने से फसलाें काे भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में माैसम में फसलें ग्राेथ नहीं कर पाती और इसका उत्पादन पर पड़ता है। ऐसा माैसम गेहूं, जाै की फसल के लिए ज्यादा हानिकारक हाेता है।
श्वास व अन्य माैसमी बीमारियां ऐसे माैसम में बढ़ जाती हैं
^सर्द-गर्म माैसम वैसे ही सेहत के लिए हानिकारक हाेता है। श्वास व अन्य माैसम बीमारियां ऐसे माैसम में बढ़ जाती है लेकिन जिसे पहले से जुकाम, खांसी है उससे काेराेना संक्रमण हाेने पर वायरल लाेड़ बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। इसलिए रात में बाहर निकलने के दाैरान गले पर मफलर लगाएं और स्वेटर पहनने से जुकाम, खांसी से बचा जा सकता है।
-डाॅ. वीरेन्द्र सिंह, अस्थमा राेग विशेषज्ञ
बीते एक हफ्ते के दाैरान दिन-रात के पारे में रहा अंतर
1 दिसंबर17.5 डिग्री
2 दिसंबर17.4 डिग्री
3 दिसंबर18.2 डिग्री
4 दिसंबर18.5 डिग्री
5 दिसंबर16.5 डिग्री
6-दिसंबर15.2 डिग्री
7 दिसंबर16.8 डिग्री
8 दिसंबर15.9 डिग्री
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ