लोहावट सहित कस्बे में अब सब्जियों के दाम में कुछ गिरावट आने से ग्रामीणों को राहत मिली है। इन दिनों मंडियों में सब्जियों की आवक बढ़ने से भावों में गिरावट होने लगी है। जबकि कोरोना के चलते पिछले 3 माह से सब्जियों के भाव आसमान छू रहे थे। अब दीपावली के बाद मंडियों में नई सब्जियों की आवक होने के बाद भावों में भी निरंतर गिरावट आ रही है।
बरसात के बाद मंडियों में कम आती थी सब्जियां
मई-जून में बारिश के बाद सब्जियों की फसल खराब होने से आवक कम हो गई थी, जिससे भावों में लगातार उछाल चलता रहा। ऐसे में आमजन के लिए सब्जी खरीदना मुश्किल हो गया था। लॉकडाउन के बाद सब्जियों के भाव में जबरदस्त तेजी आने से कई किस्म की सब्जियां भोजन की थाली से दूर हो चुकी थी। सब्जियों में 20 से 40 प्रतिशत की गिरावट हुई है। वहीं आमजन की थाली में सब्जियां फिर से नजर आने लगी है।
- बाजार में हर सब्जी के भाव 20-30 प्रतिशत तक कम हुए हैं। अभी भाव में और गिरावट होगी। ऐसी संभावना है। - राधेश्याम मेघवाल, सब्जी विक्रेता
सब्जियों के भाव इस प्रकार हैं
सब्जियां थोक रिटेल
आलू 20 -27 30-40
टमाटर 30- 40 40- 50
फूल गोभी 20- 22 30 - 40
पत्ता- गोभी 20-22 30 -40
शिमला मिर्ची 40 50
मिर्ची 40- 50 55 -60
बैंगन 10 20
भिंडी 50 60
हल्दी 30 - 35 50- 6
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ