लटकते हाथ का ऑपरेशन कर पुन: जोड़ा

फैक्ट्री में काम करते समय रुबीना नाम की एक महिला का हाथ चोटिल हो गया था और नाम मात्र की चमड़ी से लटक रहा था। गोयल अस्पताल में सर्जरी कर इसे पुन: जोड़ा गया। गोयल हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुशील नाहर ने 10 घंटे चले इस ऑपरेशन के बाद हाथ को जोड़ दिया। डॉ. नाहर ने बताया की सभी अंगुलियों में बराबर खून का प्रवाह आ रहा है और गतिशील हो गई हैं। मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आनंद गोयल ने बताया कि डॉ. नाहर के नेतृत्व में गोयल हॉस्पिटल की सर्जिकल टीम डॉ. नरेंद्र यादव (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. शोभा पारीक, डॉ. प्रकाश गुप्ता (निश्चेतना विशेषज्ञ), व ओटी स्टाफ रतन, काजी, शिवा, विक्रम ने सहयोग दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ