आग से चारा और कृषि उपकरण जले

पंचायत के अरियाली गांव में शुक्रवार को एक बाड़े में मवेशियों के लिए रखा चारा आग से राख हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर बाद अरियाली निवासी गोरीलाल गुर्जर के बाड़े में अचानक आग लग गई। आग की लपेटें तेज होने से चारा, भूसा व कृषि उपकरण पाइप जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों एवं आसपास के लोगों की मदद से ट्यूबवेल चलाकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पीड़ित ने बताया कि आग से बाड़े में रखा पांच ट्रॉली ज्वार की पुलिया, दो ट्रॉली भूसा एवं सिंचाई के पाइप व कृषि उपकरण जल गए। चालू वर्ष में चारे की कमी होने व चारा जलने से पीड़ित किसान के सामने मवेशियों के लिए चारे का संकट पैदा हो गया। उपसरपंच अंतिम दाधीच, रूपसिंह गुर्जर व रामकल्याण गुर्जर ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने की गुहार की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burning fodder and agricultural equipment


टिप्पणियाँ