ऋतुसंहारम् विषय पर ‘आगमन’ पेंटिंग का राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी में चयन, राष्ट्रपति भी कर चुके सम्मान
मध्यप्रदेश कालिदास अकादमी उज्जैन की ओर से आयोजित 2020 की राष्ट्रीय चित्र और मूर्ति कला प्रदर्शनी में ऋतुसंहारम विषय पर बनाई बेगूं के चित्रकार किशन शर्मा की ‘आगमन’ पेंटिंग का चयन हुआ है। देश के 10 राज्यों के 45 चित्रकारों और 11 मूर्तिकारों की कलाकृतियों को राष्ट्रीय प्रर्दशनी में शामिल किया गया था। उज्जैन कालिदास अकादमी द्वारा 2020 राष्ट्रीय चित्र व मूर्ति प्रर्दशनी का आयोजन 25 नवंबर से एक दिसंबर तक उज्जैन स्थित अकादमी में हुआ। कालिदास के रचित काव्य ऋतुसंहारम विषय पर देश के 10 राज्यों से 166 चित्र और 18 मूर्तियों में से 45 चित्रों और 11 मूर्तियों का इस प्रदर्शनी के लिए चयन हुआ। बेगूं के गांव रायता के वरिष्ठ चित्रकार किशन शर्मा ने पेपरशीट पर पोस्टर कलर और स्वर्ण निर्मित’आगमन’ पेंटिंग का भी राष्ट्रीय प्रर्दशनी में चयन हुआ है।
राई के दाने पर सूक्ष्म चित्रकारी में दक्ष, राष्ट्रपति भी कर चुके सम्मान... शर्मा द्वारा निर्मित मेघदूतम, मालविका -अग्निमित्रम, रघुवंशम् के चित्रों का भी पूर्व में राष्ट्रीय प्रर्दशनी में चयन हुआ है। राई के दाने पर सूक्ष्म चित्रकारी में दक्ष किशन शर्मा को राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। राज्य और राष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों में शर्मा के चित्र प्रदर्शित होते रहे हैं। आगमन कलाकृति में किशन शर्मा ने बारिश के आगमन को राजा के आगमन की भांति चित्रित किया है। प्रकृति और पारंपरिक मेवाड़ चित्र शैली को इस पेंटिंग में रुपायित किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ