कोटा में एक एसीएम बढ़ा, डीसीएम को डीओएम बनाया

कोटा रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में सहायक वाणिज्य प्रबंधक का एक पद और बढ़ गया है। पहले दो ही एसीएम थे। रेलवे जीएम शैलेंद्र सिंह ने एक आदेश जारी कर कोटा में एसीएम का एक पद बढ़ा दिया है। अब कोटा में एसीएम के पद पर रवि प्रकाश, एनके मीणा व कटकवार कामकाज करेंगे। कटकवार पिछले दिनों हुई एसीएम परीक्षा में पास होकर आए हैं। वाणिज्य विभाग में डीसीएम के पद पर कार्यरत परमदीप सैनिकों कोटा में ही डीओएन के पद पर लगाया गया। डीओएम का पद पिछले कुछ दिनों से खाली चल रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ