वेतन विसंगति दूर करने सहित कई मांगों को लेकर घोषित प्रदेश व्यापी कलम बंद हड़ताल के तहत पटवारियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। उपशाखा अध्यक्ष कुलदीप सिंह मीणा ने बताया कि ज्ञापन से पूर्व में सरकार व पटवार संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के बीच हुए समझौते को लागू करने व वेतन विसंगति दूर कर एसीपी योजना लागू करने की मांग की गई। समस्याओं का समाधान नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन किया और हड़ताल की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ