कलेक्टर ने खेतड़ी अस्पताल में सफाई रखने के निर्देश दिए, भर्ती मरीजों से भी जानकारी ली

कलेक्टर उमरदीन खान और सीएमएचओ ने रविवार को खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल और पपुरना के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर उमरदीन खान ने दवा वितरण केंद्र, पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, लैब, लेबर रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। वार्ड में भर्ती मरीजों से उनके हाल जाने।

अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवाइयों व जांच आदि की जानकारी ली। अस्पताल में दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी शिवपाल जाट, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव भी साथ थे। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को डॉ. गिरधारी लाल शर्मा, डॉ. दीपेंद्र कुमावत, नर्सिंग अधीक्षक सत्यवीर मान, नर्सिंग अधीक्षक जगदीश सिंह शेखावत, स्टोर इंचार्ज विजयपाल सैनी, अनीता कटेवा, अनीता कोटिया, फार्मासिस्ट महेश अग्रवाल, फार्मासिस्ट राधा, डीईओ त्रिभुवन सैनी, वरिष्ठ सहायक ओम प्रकाश टेलर आदि भी थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Collector instructed to keep cleanliness in Khetri Hospital, also took information from admitted patients


टिप्पणियाँ