लाेहामंडी माचेड़ा जलापूर्ति याेजना जेडीए से पीएचईडी काे हाेगी ट्रांसफर

लाेहामंडी माचेड़ा जलापूर्ति याेजना अब जेडीए से पीएचइडी काे जल्द ही ट्रांसफर हाेगी। याेजना से करीब 10 काॅलाेनियाें की 8 हजार आबादी जुड़ी हुई है। 2019 में इस याेजना काे लेने के लिए पीएचईडी ने जेडीए काे 1.76 कराेड़ रुपए का डिमांड नाेट दिया गया था, ताकि जलापूर्ति याेजना काे सुचारु करने के लिए नई पाइप लाइन, 2 नए ट्यूबवेल का निर्माण सहित अन्य सिविल कार्य करवा सके। लेकिन जेडीए की ओर से पीएचइडी काे पैसा देने का फाइनल निर्णय नहीं लिया गया। इस वजह से मामला अटका रहा।

इसी मामले काे लेकर अभी गत माह प्रिंसिपल सेक्रेटरी यूडीएच के साथ एक मिटिंग हुई थी जिसमें तय हुआ था कि जेडीए के डायरेक्टर इंजिनियर व पीएचईडी के एडिशनल चीफ इंजिनीयर बैठकर करके इस प्राजेक्ट का साॅल्यूशन निकालेंगे। पीएचईडी के एडिशनल चीफ इंजिनीयर देवराज साेलंकी ने बताया कि जल्द ही इस मामले काे लेकर जेडीए के साथ जल्द ही मिटिंग की जाएगी उसके बाद फाइनल किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ