इसे सिस्टम की लापरवाही कहा जाए या अधिकारियों की कमजोर प्लानिंग यह आप तय करिए। क्योंकि बात आपकी सुविधा से जुड़ी है। दरअसल रेलवे ने दो दिन पहले जिन दो ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई थी, मंगलवार को उन्हें ही तकनीकी कारणों का हवाला देकर रद्द कर दिया है। दरअसल रेलवे ने जयपुर से वैष्णो देवी की एक मात्र ट्रेन के संचालन को एक बार फिर आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया है।
जबकि सोमवार को ही इस ट्रेन के संचालन में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इससे पहले भी जब इस ट्रेन को संचालित करना था, तो पंजाब हुए रेल आंदोलन के चलते ट्रेन एक दिन भी नहीं नहीं संचालित हो सकी। बाद में जब आंदोलन खत्म हुआ, तो रेलवे ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए इसे रद्द कर दिया।
इस बार फिर घोषणा के बाद अगले ही दिन ट्रेन को अनिश्चितकालीन अवधि के लिए रद्द कर दिया। इसी तरह तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए 09613, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 3 और 09612, अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल को 4 दिसंबर को रद्द कर दिया। ऐसे में इस तरह ट्रेनों को घोषणा के बाद रद्द किया जाना रेलवे के संचालन प्रबंधन पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ