प्रभारी मंत्री से बोले कांग्रेस के जनप्रतिनिधि- पुलिस-अफसरों के लिए तो गुलाब जी अब भी गृहमंत्री और सरकार भी भाजपा की
राज्य में गहलाेत सरकार के दाे साल पूरे हाेने पर उदयपुर आए जिले के प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने रविवार काे जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय बैठक से सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपना दुखड़ा लेकर पहुंचे। इनकी व्यथा अपनी अनसुनी की थी। इन्होंने प्रभारी मंत्री से कहा कि कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं देते।
कांग्रेस की जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर ने कहा- उदयपुर में अधिकारी हमारी सुनते कहां है? पुलिस की नजर में गुलाब जी अब भी गृहमंत्री हैं और प्रशासनिक अधिकारी भी बीजेपी वालाें की ही सरकार मानते हैं। उनके कमरों में ताे दिन भर बीजेपी वाले बैठे रहते हैं। कांग्रेस पार्षद संजय भगतानी ने प्रतापनगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई कम हाेने परेशानी बताई। फिर शिकायत की कि जलदाय विभाग के अधिकारियों काे कहते-कहते थक गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। प्रभारी मंत्री खाचरियावास ने एडीएम सिटी संजय कुमार से कहा कि अगली बार अधिकारी भी जनसुनवाई में माैजूद रहने चाहिए। जनता काम लेकर आए और समाधान न हाे ताे सुनवाई का मतलब ही नहीं।
जनता की बात सुनने और अच्छे व्यवहार की आदत डालें अधिकारी, वरना फील्ड में नहीं रहेंगे : खाचरियावास
जनसुनवाई के बाद मीडिया से मुखातिब प्रभारी मंत्री ने गहलाेत सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि जाे अधिकारी सरकार की साेच के मुताबिक जनता से अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे, उन्हें फील्ड में नहीं रखेंगे। यह बात सारे अधिकारी स्पष्ट सुन लें। जिला परिषद में बैठक के दौरान भी खाचरियावास ने कहा कि काेई व्यक्ति फरियाद लेकर दफ्तर आए ताे अधिकारी उसे सुनने और संतोषप्रद जवाब देने की आदत डाल लें। दफ्तरों में एकल खिड़की सुविधा शुरू हाेनी चाहिए।
कलेक्टर चेतन देवड़ा से कहा कि जो अधिकारी विभागीय समीक्षा बैठकों में मौजूद नहीं रहें, उनकी सूचना सीएस को दें ताकि कार्रवाई हाे सके। कलेक्टर ने आरएनटी मेडिकल काॅलेज मेें एमआरआई मशीन की जरूरत जताई। प्रभारी मंत्री ने इसकी खरीद के निर्देश तत्काल दे दिए। जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव अपर्णा अरोड़ा, एसएसपी कैलाशचंद्र बिश्नोई, जिला परिषद सीईओ डॉ. मंजू, एडीएम ओपी बुनकर, संजय कुमार, नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ, जिला परिषद के एसीईओ शैलेश सुराणा, पीडब्ल्यूडी एसई अशाेक शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी माैजूद थे। तबीयत खराब हाेने से सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना इस बैठक में शामिल नहीं हाे पाए।
जयपुर मेें भी शुरू करेंगे डाेर स्टेप डिलीवरी सर्विस और सीएनडी वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट
विभागीय समीक्षा बैठक में यूआईटी सचिव अरुण हसीजा ने 28 अक्टूबर से शुरू की गई डाेर टू स्टेप डिलीवरी सर्विस की जानकारी भी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा- इसे जयपुर में भी शुरू करेंगे। लाेगाें काे छाेटे-छाेटे कामों के लिए दफ्तराें के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्मार्ट सिटी के सीईओ नीलाभ सक्सेना और एसीईओ प्रदीप सांगावत ने स्मार्ट सिटी के कामों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इमारती मलबे के निस्तारण के लिए उदयपुर जैसा कंस्ट्रक्शन एंड डिमाेलिशन (सीएनडी) प्लांट जयपुर में भी लगवाएंगे। विरासत संरक्षण के लिए हुए कामों की जानकारी लेने जयपुर से टीम यहां भेेजेंगे। उदयपुर में साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट में अच्छा काम हुआ है।
भाजपा मेें नेता बनने का काॅम्पीटिशन, हमारे यहां गहलाेत सबके नेता
खाचरियावास ने भाजपा पर तंज कसा कि भाजपा में ताे नेता बनने का कॉम्पीटिशन चल रहा है। कांग्रेस में अशाेक गहलाेत सबके नेता हैं। विपक्ष के पास काेई एजेंडा ही नहीं है। उसने ताे सिर्फ सरकार गिराने के हथकंडे अपनाए, उसमें भी सफल नहीं हाेने दिया। किसान आंदाेलन पर प्रभारी मंत्री बोले- लोकतंत्र में संवाद खत्म नहीं हाेना चाहिए। किसान वाजिब बात काे लेकर इतने दिन से सड़क पर हैं और केंद्र सरकार उनके साथ संवाद से बच रही हैं। डूंगरपुर में जिला प्रमुख बनाने के लिए भाजपा-कांंग्रेस का गठबंधन हाेने के मामले में खाचरियावास ने कहा कि स्थानीय स्तर पर क्या परिस्थितियां बनीं, प्रदेश नेतृत्व इसे देख रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ