भाई को फोन कर कांस्टेबल ने कहा, कायलाना जा रहा हूं, दोनों बच्चों का ख्याल रखना, गुमशुदगी दर्ज

पुलिस कमिश्नर के बंगले में बागवानी पद पर तैनात कांस्टेबल गुमशुदा हो गया। गुम होने से पहले कांस्टेबल शेरसिंह ने अपने भाई नरपत को फोन कर बताया कि वो कायलाना जा रहा है। दोनों बच्चों का ख्याल रखना और फोन बंद कर लिया। कांस्टेबल के भाई नरपत ने बताया कि सोमवार शाम उनके पास शेरसिंह का फोन आया था। पूछा कि क्या कर रहे हो? तब नरपत ने बताया कि वो काम से घर लौटा है और टीवी देख रहा है।

इस पर कांस्टेबल शेरसिंह ने कहा कि उसकी बाइक रोडवेज बस स्टैंड पर पड़ी है। उस पर एक थैला भी लगा है। जिसमें उसकी चाबी पड़ी है। वो कायलाना जा रहा है और बच्चों का ख्याल रखना। उसके बाद से कांस्टेबल लापता हो गया। इस पर उदयमंदिर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई। नरपत ने बताया कि उसके भाई के दो बच्चे हैं। सात साल पहले मकान भी बनाया था, लेकिन 50 लाख रुपए का कर्ज भी हो गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Calling the brother, the constable said, I am going to Kayalana, take care of both the children, missing person registered


टिप्पणियाँ