रामदेवरा क्षेत्र से 8 किलोमीटर दूर सरणायत गांव में शादी समारोह में डांस करते समय हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के साथ ही रामदेवरा पुलिस हरकत में आई और इस संबंध में मामला दर्ज किया।
रामदेवरा एसएचओ दलपतसिंह चौधरी ने बताया की 25 दिसबंर को रामदेवरा थाना में आने वाले सरणायत गांव में शादी का एक कार्यक्रम था। इसमें फलौदी पुलिस थाने गांव खारा के निवासी रामनिवास मांजू पुत्र मगनाराम मांजू ने कार्यक्रम में हवाई फायर कर उसका वीडियो सोशल साइट पर वायरल कर दिया। पुलिस ने वीडियो वायरल में फायर करने वाले युवक की पहचान की तथा इस संबंध में मामला दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार सरणायत गांव में शादी समारोह में हवाई फायर करने वाला युवक रामनिवास मांजू पहले फलोदी में किसी अन्य मामले में पीसी रिमांड पर है। रामदेवरा एसएचओ दलपतसिंह चौधरी ने बताया कि जल्द ही युवक को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने वीडियो वायरल करने व हवाई फायर के संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ