प्रतापनगर थाना इलाके के आखलिया चौराहे के पास में सोमवार को बाइक सवार युवक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुत्र की रिपोर्ट पर बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि चांदणा भाखर निवासी जगदीश प्रजापत ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता 70 साल के पूनाराम प्रजापत मसूरिया स्थित अपने भाई से मिलने गए थे। भाई से मिलकर लौट रहे थे, तब आखलिया-न्यू कोहिनूर सिनेमा के बीच एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर घायल होने पर उन्हें उपचार के लिए एमडीएमएच ले लाया गया, जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वृद्ध पूनाराम पैदल थे और बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे वे नीचे गिर गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ