दक्षिण नगर निगम के उपमहापौर ने सफाई कार्यों का निरीक्षण किया

नगर निगम कोटा दक्षिण के उपमहापौर पवन मीणा ने दक्षिण क्षेत्र के सेक्टर 6 के वार्ड 12, 13, 14, 38, 39 सहित 10 वार्डों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। सभी वार्डों के पार्षद व सेक्टर इंचार्ज व जमादारों के साथ सभी कचरे पॉइंट, छोटी व बड़े नालों की स्थिति देखकर समाधान पर चर्चा की। स्थानीय नागरिकों द्वारा वार्ड नंबर 56 में अशोक पार्क के सामने का कचरा पॉइंट हटाने की गुजारिश की गई। पार्षद योगेंद्र राजावत, मनोज गुप्ता, साहिब हुसैन, कपिल शर्मा, गफ्फार हुसैन, शमा परवीन मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ