जिले में ट्रिपल तलाक का एक ओर मामला सामने आया है। तीन बार तलाक-तलाक कहकर विवाहिता को घर से निकालने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति सहित तीन अन्यों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया। रमजाना (19) पुत्री शौकीन निवासी वार्ड 3, गांव लखूवाली ने बताया कि उसका निकाह 5 फरवरी 2020 को मुंसफ अली पुत्र यासीन खां निवासी चक 15 एसपीडी जाखड़ांवाली पीएस पीलीबंगा के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। निकाह के समय उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत से दान-दहेज दिया था लेकिन निकाह के बाद जब वह ससुराल गई तो उसका पति मुंसफ अली, ससुर यासीन खां व सास कर्म निशा स्त्रीधन से खुश नहीं हुए। कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान किया। इस बीच पति ने तीन बार तलाक-तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ