एसीबी कोटा ने 25 हजार की रिश्वत लेने के मामले में आरोपी बारां जिला क्षेत्र केलवाड़ा के नायब तहसीलदार को अनुसंधान में दोषी माना है। एसीबी ने नायब तहसीलदार के खिलाफ मंगलवार को न्यायालय में चालान पेश कर दिया। मामले पर सुनवाई 2 जनवरी को होगी। एसीबी बारां के निरीक्षक ज्ञान चंद मीणा के नेतृत्व में ब्यूरो टीम ने 4 नवंबर को बारां जिले के शाहबाद उपखंड क्षेत्र के नाम तहसीलदार हरि प्रकाश गुप्ता को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ