बड़गांव में कांग्रेस के भुवनेश और भाजपा के प्रतापसिंह के बीच मुकाबला, गिर्वा में दोनों दलों ने देर रात तक तय नहीं किए नाम
जिले में शुक्रवार काे उप जिला प्रमुख और 20 उप प्रधानाें के चुनाव हाेंगे। शहरवासियाें की नजरें उप प्रमुख के साथ ही शहर से सटी बड़गांव और गिर्वा पंचायत समितियाें के उप प्रधान पद पर टिकी हुई हैं। उप प्रधान पद के लिए बड़गांव पंचायत समिति में कांग्रेस ने भुवनेश व्यास काे प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने प्रताप सिंह राठाैड़ का नाम तय किया है। भाजपा का बहुमत हाेने से प्रतापसिंह का उप प्रधान बनना तय है।
यहां 15 में से भाजपा के पास 8 और कांग्रेस के पास 7 सीटें हैं। एक निर्दलीय जीता उसने भी शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली,चुनाव संयाेजक प्रमाेद सामर, महामंत्री किरण जैन और गजपाल सिंह राठाैड़ के प्रयास से भाजपा काे समर्थन दे दिया हैं। इस कारण प्रधान चुनाव मेें भाजपा के वाेट का आंकड़ा बढ़कर 9 हाे गया। गिर्वा में भाजपा कमलेश शर्मा काे उप प्रधान का प्रत्याशी बना सकती हैं, हालांकि देर रात तक अंतिम निर्णय नहीं हाे पाया।
कांग्रेस भी शुक्रवार सुबह ही प्रत्याशी की घाेषणा करेगी। यहां बहुमत के आधार पर उप प्रधान भी कांग्रेस का ही बनेगा। बड़गांव में भाजपा का जबकि गिर्वा में कांग्रेस का प्रधान बना हैं। इधर गुरुवार काे प्रमुख और प्रधान के लिए वाेट डालते ही कांग्रेस और भाजपा ने सभी सदस्याें काे फिर से बाड़ाबंदी में ले लिया।
प्रधान चुनाव मेें गिर्वा मेें भाजपा पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी उलझे
प्रधान चुनाव के नामांकन के दाैरान गिर्वा पंचायत समिति में प्रवेश काे लेकर भाजपा के शहर जिला मंत्री अमृतलाल मेनारिया, एसटी माेर्चा के जिलाध्यक्ष हरीश मीणा और हिरणमगरी थानाधिकारी हनुवंत सिंह आपस में उलझ पड़े। इन लाेगाें की प्रतापनगर थानाधिकारी विवेकसिंह राव से भी बहस हाे गई। भाजपा के लाेग इस बात से नाराज थे कि कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन कटारा के साथ ताे कई लाेग नामांकन दाखिल करने पंचायत समिति परिसर मेें आ गए और भाजपा वालाें काे कहा जा रहा हैं कि सिर्फ प्रत्याशी ही अंदर जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ