संगठनात्मक जिम्मेदारियों व जनता की उम्मीदाें पर खरे उतरें पार्षद: वी. सतीश

भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में जयपुर हेरिटेज एवं जयपुर ग्रेटर नगर निगमों के भाजपा पार्षदों की संगठनात्मक बैठक ली। वी. सतीश एवं डाॅ. सतीश पूनियां ने पार्षदों को पार्टी की रीति-नीति एवं संगठनात्मक विषयों के बारे में बात की।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर आपको विकास कार्यों से सम्बन्धित जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है और साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करते रहना है। पूनियां ने कहा कि पार्षद एक ऐसी कड़ी है जो स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं के लिए भी लड़ते हैं और वो पार्टी का प्रतिबिम्ब भी होते हैं। संगठनात्मक बैठक का उद्देश्य है कि संगठन के कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान बनी रहे। और एक सच्चे जनप्रतिनिधि की तरह वो काम करें।

वी. सतीश व पूनियां आज अजमेर दाैरे पर, संगठन वर्किंग पर फीडबैक लेंगे

आगामी चुनावाें काे लेकर बीजेपी ने संगठन स्तर पर वर्किंग शुरु कर दी है। पार्टी के नेता पांच से अधिक जिलाें में बदलाव के संकेत दे चुके है। ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का रविवार काे अजमेर जाने का कार्यक्रम है। हाल ही में अजमेर जिला प्रमुख की सीट बीजेपी के बागियाें ने बीजेपी से छीन ली थी। ऐसे में माना जा रहा है कि संगठन के इन दाे बड़े नेताओं का दाैरा संगठन की मजबूती और वर्किंग में बदलाव काे लेकर है। वी. सतीश ने हाल ही पार्टी कार्यालय में बैठकर निकाय चुनाव से लेकर पंचायत चुनाव तक पर चर्चा की थी।
20 जिलाें में रात में बिजली नहीं: पूनियां
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राजस्थान के 20 जिलों के किसान पूरी रात बिजली का इंतजार करते हैं। दिन में भी बिजली मिलती नहीं है। कई जगह से ये सूचनाएं आई की जीएसएस पर उन लोगों ने धरने दिए हैं। सरकार कहती है कि हमें अभी समय लगेगा। हम केवल 15 जिलों में ही दिन की बिजली दे पाएंगे। जब उनको किसानों से संवेदनाएं हैं, उनको आशा सहयोगिनीयों से कोई सहानुभूति है तो इस पर सरकार को जरूर विचार करना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Councilor meet the organizational responsibilities and aspirations of the public: V. Satish


टिप्पणियाँ