भारतीय स्टेट बैंक जाडन खालसा शाखा ने किसानों का सम्मान किया

भारतीय स्टेट बैंक जाडन खालसा शाखा पाली द्वारा किसान दिवस के उपलक्ष्य में शाखा परिसर में किसानों का सम्मान किया गया। विभिन्न सरकारी एवं बैंक की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत करवाने के साथ ही किसानाें के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर (बीपी, शुगर, ईसीजी की जांच) का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के पाली जिला बिक्री केंद्र के मुख्यप्रबंधक किशन सिंह गहलोत, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मोहन लाल मेघवाल एवं भारतीय स्टेट बैंक जाडन खालसा के कार्यवाहक शाखा प्रबंधक शिवा पाण्डे उपस्थित थे। किशन सिंह गहलोत द्वारा बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ