तीन प्रकरणों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाल बलवंतराम, हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल कंवराजसिंह व कौशलाराम ने जिले के अलग-अलग थानों के तीन प्रकरणों वांछित आराेपी विजयपुरी पुत्र अर्जुनपुरी स्वामी को साइबर सैल जैसलमेर प्रभारी मुकेश बीरा के सहयोग से दस्तयाब किया गयाा।

हिस्ट्रीशीटर विजयपुरी पुलिस थाना कोतवाली के एनडीपीएस एक्ट व एससी एसटी एक्ट के मुकदमों वांछित था। पुलिस थाना सम के एंगल व तार चोरी के प्रकरण में वांछित था। पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ