शहर में मेडिकल काॅलेज निर्माण काेई परेशानी न हाे इसे देखते हुए नगर परिषद ने सूरतगढ़ राेड स्थित नंदीशाला काे ताेड़ने का काम शुरू करवा दिया है। परिषद ने नंदीशाला काे ताेड़कर समतल करने के लिए 2.85 लाख का टेंडर जारी किया था। परिषद सूत्राें के अनुसार कुछ ही दिनाें में नंदीशाला काे बिल्कुल समतल कर दिया जाएगा। ठेकेदार ने नंदीशाला में अंदर की तरफ की चारदीवारी हटा दी है। अब नंदीशाला के फ्रंट पर बने कमरे व पूर्व में पशुओं के लिए तूड़ी आदि रखने के लिए बनाया गया हाॅल हटाया जाएगा। नंदीशाला में अंदर पशुओं के लिए बनी खुरलियां व एमआरएफ सेंटर हटा दिया है।
परेशानी: शहर का कचरा कहां जमा हाेगा अभी तय नहीं
नगर परिषद ने मेडिकल काॅलेज के लिए नंदीशाला काे ताेड़ने का काम ताे प्रारंभ करवा दिया। लेकिन अब परिषद के सामने शहर से निकलने वाले कचरे काे एकत्रित करवाना बड़ी चुनाैती है। क्याेंकि शहर से प्रतिदिन करीब 100 टन कचरा निकलता है। पहले ऑटाे टिपराें के सहयाेग से शहर के वार्डाें से यह कचरा सूरतगढ़ राेड़ स्थित नंदीशाला में लाया जाता था। यहां से ट्रैक्टर ट्रालियाें से कचरा उठाकर चक 6 जैड ए स्थिति कचरा प्वाइंट पर भिजवाया जाता था।
लेकिन अब नंदीशाला काे ताेड़ दिए जाने के बाद परिषद के सामने कचरा संग्रहण करना मुश्किल हाे जाएगा। बड़ी परेशानी यह भी है कि नगर परिषद के पास कचरा एकत्रित करने के लिए काेई जगह ही नहीं है। ऐसे में फिलहाल यह तय मानिए कि जब तक वार्ड से निकलने वाला कचरा 6 जैड तक पहुंचने में समय लगेगा, ऐसे में जब तक नई जगह उपलब्ध नहीं हाे जाती तब तक परेशानी भुगतने के लिए तैयार रहें। नगर परिषद के अधिकारियाें का कहना कि इस संबंध में कलेक्टर का सहयाेग लिया जाएगा। कलेक्टर से कचरा संग्रहण के लिए जगह की मांग की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ