शहर के व्यस्ततम क्षेत्र शिव मार्ग की मुख्य सड़क को चौड़ा करने के लिए नगरपरिषद द्वारा शनिवार को काम शुरू किया गया। सभापति हरिवल्लभ कल्ला द्वारा स्वर्णनगरी के सौंदर्य को निखारने के लिए प्रयास किए जा रहे है। पर्यटन सीजन को देखते हुए नगरपरिषद ने शिव मार्ग की सड़क को चौड़ा करने काम शुरु कर दिया है।
अब पर्यटकों, राहगीरों व वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि शिव मार्ग शहर का सबसे व्यस्त मार्ग होने के कारण पर्यटकों, वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शिव रोड पर एक तरफ पुराना नाला बना हुआ था, जिसका कोई उपयोग नहीं हो रहा था। सभापति ने शहरवासियों को राहत दिलाते हुए नाले को हटाकर मुख्य सड़क मार्ग को चौड़ा करने की योजना बनाई और जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्य सड़क के चौड़ा होने पर वाहन चालकों के साथ साथ राहगीरों व पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ