दिन और रात का पारा स्थिर,नए साल की शुरुआत में बढ़ेगी सर्दी

जिले में मौसम में आए बदलाव के कारण पारा स्थिर है। बीते तीन दिनों से दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव नहीं रहा। देश के उत्तरी हिस्सों से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ दिन में पश्चिमी राजस्थान में दिखाई देना शुरू हो जाएगा। इसकी वजह से दिसंबर के आखिरी दिनों में तथा नए साल की शुरुआत में ठिठुरन बढ़ जाएगी। वर्तमान में तापमान में बढ़ोतरी का दौर अब थम जाएगा। शहर के तापमान में अगले दो दिनों के बाद गिरावट आना शुरू हो जाएगी।

शहर में अभी तापमान में स्थिरता है। तेज धूप व हवाएं कम चलने से तापमान में गिरावट भी नहीं आ पा रही है। लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी भारत से गुजरने की वजह से मौसम में बदलाव की संभावनाएं नजर आ रही हैं। शहर में इस माह के अंत में व नए वर्ष के आगमन के समय सर्दी का असर बढ़ जाएगा।

शहर में पिछले कुछ दिनों से सर्दी का असर कम है। शुक्रवार को भी अलसुबह हवाओं की गति बहुत कम थी तथा धूप निकलने से न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ाेतरी के साथ 12.4 डिग्री पहुंच गया। दिन निकलने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू हाे गई। अधिकतम पारा भी 28 के पार चला गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में शहर में तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है।

तापमान नहीं घटने का कारण
पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख उत्तर व पूर्व से बदलकर पश्चिमी व दक्षिणी हो जाता है। चूंकि उत्तर व पूर्व से आने वाली हवाएं सर्द होती है। इसीलिए यह तापमान को कम कर देता है। यही कारण है कि हवाओं का रुख पूर्वी व उत्तरी नहीं होने से तापमान नहीं उतर पा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Day and night mercury settles, winter will increase in the beginning of new year


टिप्पणियाँ