सीएस के पेपर आज से, एक साल बाद हो रही परीक्षा

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की ओर से सीएस फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। 30 दिसंबर तक चलने वाली इन परीक्षाओं के लिए शहर में 3 सेंटर बनाए गए हैं जहां 500 से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। आईसीएआई की गाइडलाइन के अनुसार स्टूडेंट्स को सेनिटाइजर साथ लाना होगा और मास्क लगाकर ही परीक्षा देनी होगी।

एक्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल्स की परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे के बीच होंगी। किन्हीं कारणों से इन परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करना हो तो आईसीएसआई ने 31 दिसंबर और 3 जनवरी को सुरक्षित दिन रखा है। आज से शुरू हो रही परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंट्स से यह सेल्फ डिक्लेरेशन भी भरवाए गए हैं कि जिसमें उनसे बीमारी और ट्रैवल के बारे में जानकारी मांगी गई है।
गौरतलब है कि सीएस की परीक्षाएं एक साल बाद हो रही हैं। ये परीक्षाएं साल में दो बार होती हैं। पिछली बार दिसंबर में एग्जाम हुए थे लेकिन जून 2020 की परीक्षाएं कोरोना की वजह से स्थगित की गई थीं। अब दिसंबर सेशन में जून, 2020 के रजिस्टर्ड स्टूडेंट भी बैठ रहे हैं। कोविड 19 के प्रकोप को देखते हुए आईसीएसआई ने स्टूडेंट्स को ऑप्ट-आउट का विकल्प दिया है।

ऑप्ट आउट का विकल्प लेने वाले स्टूडेंट्स को जून 2021 में होने वाली परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। आईसीएसआई ने जून 2021 में होने वाली कंपनी सेक्रेट्री परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सीएस फाउंडेशन की परीक्षा 5 और 6 जून को होगी वहीं सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल की परीक्षाएं 1 जून से 10 जून तक होंगी। 11, 12, 13 और 14 तिथियों को किसी आकस्मिक संशोधन के लिए सुरक्षित रखा गया है।
सारे पेपर दिए तो मान्य नहीं ऑप्ट आउट का विकल्प
आईसीएसआई जोधपुर ब्रांच के सचिव सीएस दीपक केवलिया के अनुसार बिना कोई कारण बताए स्टूडेंट 31 दिसंबर तक ऑप्ट आउट का विकल्प ले सकेंगे जबकि कोविड-19 पॉजिटिव स्टूडेंट के लिए 15 जनवरी, 2021 तक ऑप्ट आउट का विकल्प लेने की छूट दी है लेकिन इसके साथ उन्हें कोविड-19 पॉजिटिव की रिपोर्ट अपलोड करनी होगी।

आईसीएआई ने यह साफ किया है कि एक बार ऑप्ट आउट का विकल्प लेने के बाद इसे कैंसिल नहीं किया जा सकेगा। स्टूडेंट्स ऑप्ट आउट का विकल्प पेपर के बीच में ले सकेंगे लेकिन अगर किसी स्टूडेंट ने सारे पेपर देने के बाद ऑप्ट आउट का विकल्प लिया है तो यह मान्य नहीं होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CS paper from today, examination taking place after one year


टिप्पणियाँ