क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, बिरोल क्लब ने महादेव क्लब को छह विकेट से हराया

निकटवर्ती देवरिया गांव के तिरंगा स्टेडियम में 7 दिवसीय स्व. राजकुमार वैष्णव की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। आयोजन समिति के मुकेश वैष्णव ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच महादेव क्लब देवरिया व बिरोल क्लब बिरोल के बीच खेला गया। जिसमें बिरोल क्लब ने महादेव क्लब देवरिया को 6 विकेट से हरा दिया।

दूसरा मैच आनन्दपुर कालू व भोमियासा क्लब देवरिया के बीच खेला गया। जिसमें भोमियासा क्लब देवरिया 57 रन से विजयी रहा। समारोह में देवरिया सरपंच संगीता चेतन चौहान, पिपलिया खुर्द सरपंच किशोर चौधरी, मनीष व्यास,किशोर चौधरी, नेमसिंह चौधरी, विक्रमसिंह, रामनारायण सैनी, निर्मल वैष्णव, देवाराम प्रजापत, नरपत देवड़ा, महेन्द्र खोखर, अनिल सरगरा, धनराज देवड़ा, अशोक सेपटा आदि मौजूद रहे।
कीरवा . राउमावि में श्री मामाजी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में छ दिवसीय प्रतियोगिता शनिवार से शुरू होगी। राजबहादुर ने बताया कि आयाेजन काे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मारवाड़ जंक्शन . कराड़ी गांव में सरगरा समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार से होगा। तरुण चौहान व पिंटू ने बताया कि 26 से 31 दिसम्बर तक चलने वाली प्रतियोगिता में कई टीमें भाग लेंगी। इधर, कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी स्कूल में मारवाड़ क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज प्रधान मंगलाराम देवासी के सान्निध्य में शुरू किया गया।

समाराेह काे पंचायत समिति सदस्य व कांग्रेस निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष नगेन्द्रसिंह गुर्जर, साईं दर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह मीणा, जयेश भेरवानी, वार्डपंच विनोद जीनगर ने भी संबाेधित किया। इस मौके पर मोहम्मद रफी, पोलू भाई, पुष्पेन्द्र मीणा, आदिल खान, जावेद खान, रणजीतसिंह, मुस्तकील बंगाली, पिंटू गुर्जर आदि माैजूद थे।
रायपुर मारवाड़. रायपुर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को हरिपुर इलेवन ने गफूर बस्ती को व धारा क्लब ने बालाजी क्लब रायपुर को हराया। स्थानीय कपूडी पोलो ग्राउंड रायपुर में आयोजित सात दिवसीय रायपुर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को पहला मैच हरिपुर इलेवन तथा गफ़ूर बस्ती रायपुर के बीच खेला गया। जिसमें हरिपुर इलेवन ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 164 रन बनाए। जिसके जवाब में गफूर बस्ती 64 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
खिंवाड़ा. कस्बे में वाल्मीकि समाज द्वारा वाल्मीकि कांठा पट्टी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को रानी प्रधान प्रतिनिधि गिरधारीसिंह मेड़तिया, सरपंच श्रीपाल वैष्णव, पिलोवनी सरपंच किशोरसिंह राजपुरोहित व भादरलाऊ सरपंच अर्जुन आदिवाल ने फीता काटकर किया गया। पहले दिन खुडाला ने सिरोही को व सोजत ने धनला को हराया। इस अवसर पर उप सरपंच प्रहलाद चौहान, समिति सदस्य रतन मेघवाल, भरत शर्मा, लक्ष्मण कंडारा, पिंटू सांखला, महेंद्र कुमार धनला, मदन कंडारा व भरत कण्डारा आदि माैजूद थे। मंच संचालन विक्रम आदिवाल घाणेराव ने किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cricket competition begins, Birol Club defeats Mahadev Club by six wickets


टिप्पणियाँ