अब निगम सूखी पत्तियाें से बनाएगा जैविक खाद, परिसर से की शुरुआत,  निगम परिसर, सुभाष उद्यान और आदर्श नगर में लगाए प्लांट

नगर निगम अब सूखी पत्तियाें से ऑर्गेनिक जैविक खाद बनाएगा। आमजन काे इसके लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से निगम प्रशासन ने इसकी शुरुआत अपने कार्यालय से की है। निगम उद्यान, सुभाष उद्यान और आदर्श नगर स्थित उद्यान में इसके लिए प्लांट लगाए गए हैं।

साेमवार काे निगम आयुक्त खुशाल यादव और उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता ने इसका उद‌्घाटन करने के साथ ही आमजन काे इसकी महत्ता बताई। उन्हाेंने बताया कि निगम के गार्डन में वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट लगाए जा रहे हैं। बगीचे में एकत्रित सूखी पत्तियां व ग्रीन वेस्ट से गार्डन के लिए ऑर्गेनिक जैविक खाद बनाई जाएगी।

आयुक्त डॉक्टर खुशाल यादव ने प्लांट में ग्रीन वेस्ट डालकर इसकी शुरुआत की। उपायुक्त गजेंद्र सिंह रलावता कहा कि 12 फीट लंबे 4 फीट चौड़े 2 फीट ऊंचे खाद के प्लांट में 400 किलो वेस्ट डालने पर 160 किलो खाद बनाई जा सकेगी। इस माैके पर निगम के सहायक अभियंता लक्ष्मी नारायण शर्मा, असेसर नीलू गुर्जर, पुरुषोत्तम पंवार सहित अन्य अधिकारी माैजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now the corporation will make organic manure from dry leaves, starting from the campus, corporation premises, Subhash gardens and plants planted in Adarsh Nagar


टिप्पणियाँ