मारपीट और फायरिंग के मामले का आरोपी पकड़ा

श्याम नगर थाना पुलिस ने मारपीट और फायरिंग के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी राय कॉलोनी, हसनपुरा निवासी सोहेल खान (26) मुन्ना तलवार गैंग की विरोधी गैंग मुशर्रफ व शहजाद डूटी का सक्रिय अपराधी है। जिससे पुलिस ने देशी कट्टा और 3 कारतूस बरामद किए हैं।

इस संबंध में श्याम नगर थाने में नारायणपुरा टोंक निवासी कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि 11 दिसंबर को रात 8 बजे हेवन्स गार्डन में शादी समारोह से निकला था। जब एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पास आया तो कुछ लोगों में कार से टक्कर मारने की कोशिश की। हम बाइक से गिर गए और भागकर हॉस्पिटल में घुस गए। इसके बाद वे लोग हॉस्पिटल में घुसे और मारपीट की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ