लड़कियाें के साेशल मीडिया अकाउंट पर चैटिंग के दाैरान अभद्र टिप्पणी करने, बदसलूकी और जाति सूचक अपमानजनक शब्द लिखने के आराेप में युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जवाहरनगर थाने में दर्ज इस आईटी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे की सीओ एससी/एसटी ओमप्रकाश चाैधरी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि एसएसबी राेड के आसपास की एक काॅलाेनी निवासी पीड़ित पिता ने अपनी पुत्रियाें के साथ उपस्थित हाेकर रिपाेर्ट दी कि उसकी पुत्रियाें के साेशल मीडिया अकाउंट पर राकेशकुमार नाम का युवक दाेस्त है और चैटिंग करता है।
आराेपी ने इस चैटिंग के दाैरान जाति सूचक और अपमानजनक शब्द लिखकर जलील किया और आपत्तिजनक फाेटाे पाेस्ट किए। पुलिस ने पीड़ित की ओर से पेश किए गए साक्ष्याें के आधार पर अपमानजनक भाषा में लिखने आदि के आराेप पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ