क्षेत्र के कैंथरी टोल प्लाजा के पास एनएच 123 पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से धौलपुर के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मनीराम पुत्र नथुली जाति लोधा निवासी भैसेना अपने बड़े भाई को बाइक पर बिठाकर अपनी बुआ के यहां पर पांडुरी भरतपुर जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर कैथरी टोल प्लाजा के पास सड़क पर जा गिरी।
जिससे दोनों जने घायल हो गए। घायल हुए दोनों व्यक्तियों को एनएचएआई एंबुलेंस के पायलट धर्मेंद्र चौधरी, आईएमटी अरुण दीक्षित की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ