बाहर से लगे नर्सिंग कर्मियों ने अभी तक नहीं किया गया रिलीव

आरबीएम अस्पताल में संभाग के विभिन्न जिलों से कोविड-19 के डेडिकेटेड जिला अस्पताल होने की वजह से कार्य व्यवस्था में नर्सिंग कर्मी लगाए थे, लेकिन करीब 3 माह बाद अब सरकार ने कोरोना के भर्ती मरीजों की संख्या घटने के बाद बाहर से लगाए गए नर्सिंग कर्मियों में से 25 प्रतिशत को वापस अपने कार्यस्थल पर रिलीव किए जाने के आदेश दिए हैं।

परंतु आरबीएम अस्पताल में लगाए गए नर्सिंग कर्मियों को रिलीव नहीं किए जाने पर गुरुवार को कार्य व्यवस्था में अन्य जिलों से लगाए गए नर्सिंग कर्मियों ने मेडिकल कालेज प्रिंसीपल, अस्पताल के पीएमओ व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे हैं। नर्सिंग कर्मियों ने ज्ञापन में लिखा है कि 25 सितंबर को सरकार के आदेश के तहत संभाग स्तर धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर व भरतपुर जिलों से आरबीएम अस्पताल में नर्सिंग कर्मी लगाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ