दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर अंडरपास नहीं बनाने के विरोध में ग्रामीणों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
दिल्ली मुंबई हाईवे से बांदीकुई की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिया बनवाने के लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मामले में उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर पुलिया बनाने की मांग की। बाने का बरखेड़ा सरपंच मंजू देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे से खींचावास; बाने का बरखेड़ा, धनावड, भोजवाड़ा व बांदीकुई की ओर जाने वाले रास्ते पर अंडरपास नहीं होने के कारण उन्हें खातेदारी भूमि में जाने के लिए परेशानी होगी।
गांवों में लोग अपने खेतों पर आवास बनाकर रह रहे हैं। जिन्हें आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। आम रास्ते पर 6 मीटर चौड़ाई की पुलिया नहीं होने से कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। ऐसे में अंडरपास का निर्माण कराया जाए। जिससे बाने का बरखेड़ा, खींचावास, धनावड़ व भोजवाड़ा के ग्रामीणों को आने-जाने में सुगमता हो सके। उन्होंने बताया कि इस रास्ते का डामरीकरण भी स्वीकृत हो चुका है। कुम्हेर सिंह, जगदीश, मदनलाल, रतनलाल, हरि सिंह, हरि मोहन, रामस्वरूप, धर्म सिंह आदि ने अंडरपास बनाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ