स्वास्थ्य विभाग एडिशनल सीएमएचओ डॉ. हर्षल चौधरी ने गुरुवार को स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र कटराथल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दादिया, बेरी एवं आंगनबाड़ी केंद्र हरिजन बस्ती व आंगनबाड़ी केंद्र गोरू का बास में एमसीएचएन दिवस की मॉनिटरिग की। इस दौरान उन्होंने आमजन को दी गई स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं का जायजा लिया। कार्मिको को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ