साफ-सफाई व नाली निर्माण की योजना पर चर्चा की

ओसियां पंस में ओडीएफ प्लस अभियान के लिए पांच ग्राम पंचायतों का चयन हुआ,जिसमें ओसियां खारड़ा चांदरख थोब व सामराऊ ग्राम पंचायत शामिल है। ग्राम विकास अधिकारी मूलाराम भाकर ने बताया कि अभियान के तहत शनिवार को सामराऊ में संतोष वैष्णव व गवरी वैष्णव ने रंगोली बनाई। आबादी भूमि का नक्शा बनाकर साफ-सफाई नाली निर्माण व ठोस तरल कचरा प्रबंधन हेतु ग्रामीणों के सहयोग से कचरे को सुनियोजित निस्तारण करने की योजना बनाई गई। इस दौरान सरपंच कांता कंवर मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ